DSAT Scholarship Ad

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की शीतकालीन परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना है। बैक परीक्षा देने और अपने अंकों में सुधार करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया अक्तूबर से शुरू हो चुकी है।

रुद्रपुर स्थित भगत सिंह पीजी कॉलेज के यूओयू केंद्र की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. आशुतोष भट्ट ने बताया कि विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा से संबंधित विभिन्न श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से बैक परीक्षा के अलावा लिखित, मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही परियोजना कार्य, फील्ड वर्क, लघु शोध और सत्रीय कार्य यानी असाइनमेंट से संबंधित आवेदन भी निर्धारित अवधि में किए जा सकते हैं।

ऐसे में संबंधित पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा और पाठ्यक्रम से जुड़ी आवश्यकताओं के अनुसार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है। अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचने के लिए विद्यार्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *