DSAT Scholarship Ad

भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से मंगलवार को सिडकुल स्थित एसएलजी ब्राइट वायर्स फैक्टरी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। खास बात यह रही कि छह लोगों ने पहली बार रक्तदान कर इस नेक पहल में योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लड बैंक प्रभारी रुमिका तिवारी ने किया। शिविर के माध्यम से रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और जरूरत के समय मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करने का प्रयास किया गया।

आयोजन के दौरान शाखा के सदस्यों और अन्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर संजय राधू, शीशपाल सिंह राणा, सौरभ अग्रवाल, प्रतीक तुलस्यान और सुधांशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *