DSAT Scholarship Ad
 ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में बरहैनी गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एटीएम पूरी तरह जल गया। घटना के समय एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात एटीएम में आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रयास कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग की चपेट में आने से एटीएम मशीन और उसके अंदर रखा अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।

बताया जा रहा है कि आग से एटीएम में रखी नकदी को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नकदी के नुकसान की वास्तविक मात्रा के संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के दौरान एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने की बात भी सामने आई है। आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों और नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नकदी के नुकसान को स्पष्ट रखें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *