DSAT Scholarship Ad

ऊधम सिंह नगर जिले में छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रही बाघ एक्सप्रेस से यह हादसा हुआ। घटना के बाद वन विभाग और रेलवे प्रशासन की टीमों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर पिलर संख्या 55/8 के पास हुआ। यह क्षेत्र तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रुद्रपुर रेंज के अंतर्गत आता है। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का एक दांत टूटकर दूर जा गिरा।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने हाथी के टूटे हुए दांत को सुरक्षा की दृष्टि से अपने कब्जे में ले लिया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दांत वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।

हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद वन विभाग और रेलवे की ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *