DSAT Scholarship Ad

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। झनकट के पास हुए इस हादसे में बाइक पर सवार महिला अचानक सड़क पर गिर गई, जिसके बाद पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में महिला की बहू भी घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

नकट स्थित बैंक जा रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने से छोटी देवी सड़क पर गिर पड़ीं।

इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया। हादसे में छोटी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी बहू फिरोजवती को भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन और स्थानीय लोग घायलों को तत्काल खटीमा के उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने छोटी देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद मौके से फरार कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *