भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से मंगलवार को सिडकुल स्थित एसएलजी ब्राइट वायर्स फैक्टरी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान कुल 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जबकि छह लोगों ने पहली बार रक्तदान कर इस सामाजिक पहल में भागीदारी की।

शिविर का उद्घाटन ब्लड बैंक प्रभारी रुमिका तिवारी ने किया। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना रहा।
इस दौरान भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा से जुड़े सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में संजय राधू, शीशपाल सिंह राणा, सौरभ अग्रवाल, प्रतीक तुलस्यान और सुधांशु सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

