DSAT Scholarship Ad

देहरादून: एशिया की प्रमुख शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में शामिल एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का आगाज आज से देहरादून में होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भारत समेत 14 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

bthara-sathata-garava-mamarayal-sakal-ma-yapa-satata-sapada-sakataga-capayanashapa-ma-bhaga-lta-khalugdha_47f53b74219f4c9e3864af179dd25e5f

भारत लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। वहीं, देहरादून में दूसरी बार आयोजन होने से शहर की पहचान अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स और शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के प्रमुख केंद्र के तौर पर और मजबूत होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। रविवार को विभिन्न देशों से पहुंचे स्केटरों ने हिमाद्री आइस रिंक में जमकर अभ्यास किया।

14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता में भारत, हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन और दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी के चलते इस प्रतियोगिता को भारत में आयोजित होने वाली प्रमुख शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में से एक माना जा रहा है।

देहरादून की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मिलेगी मजबूती

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी के आयोजन से उत्तराखंड में आइस स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, देहरादून को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की संभावना है। प्रतियोगिता में एशियाई देशों के शीर्ष स्केटरों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *