DSAT Scholarship Ad

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। मणिकांत मिश्रा ने एक बार फिर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ (SDRF) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

May be an image of text

26 नवंबर 2026 को मणिकांत मिश्रा ने विधिवत रूप से ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। उनकी वापसी से जिले में पुलिस प्रशासन की कमान एक बार फिर उनके हाथों में आ गई है।

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही जनसुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जनसेवा, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *