DSAT Scholarship Ad
haraka saha ravata oura mahathara bhatata 134599f4de7142c5d288f97b8479498dharaka saha ravata oura mahathara bhatata 134599f4de7142c5d288f97b8479498d

देहरादून: उत्तराखंड में जेनी प्रकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि जेनी प्रकरण को लेकर उनका सवाल गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस मामले में सच्चाई जानना चाहती है और यह जानना चाहती है कि जेनी के बच्चे का पिता कौन है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. हरक सिंह रावत खुद डीएनए जांच कराने की बात कह रहे हैं, ऐसे में वह भी डीएनए जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने हरक सिंह रावत से सवाल किया कि क्या वह दोबारा डीएनए जांच कराने के लिए तैयार होंगे?

वहीं, नंदप्रयाग-घाट प्रकरण को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि डॉ. हरक सिंह रावत को इस मामले में गलत और भ्रामक बयानबाजी से बचना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि हरक सिंह रावत ने उनके खिलाफ इसी तरह बयानबाजी जारी रखी तो वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं।

haraka saha ravata oura mahathara bhatata 134599f4de7142c5d288f97b8479498d


By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *