देहरादून/उत्तरकाशी: उत्तराखंड की बेटी Aanchal Rawat ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त कर राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा क्षेत्र स्थित मांड्यासारी गांव की रहने वाली आंचल ने हैदराबाद स्थित एयरफोर्स अकादमी (AFA) में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद यह उपलब्धि हासिल की। वर्तमान में वह देहरादून में रह रही हैं।

आंचल के पिता Uday Singh Rawat भारतीय सेना में लंबे समय तक सेवा दे चुके हैं। सैन्य पृष्ठभूमि और घर में मिले अनुशासन व देशभक्ति के माहौल ने आंचल को बचपन से ही वायुसेना में जाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने सपने को साकार किया।

पासिंग आउट परेड का अवसर आंचल और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व से भरा रहा। समारोह में उनके माता-पिता भी मौजूद थे, जहां कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें आधिकारिक रूप से फ्लाइंग ऑफिसर बनाया गया।

उनकी इस सफलता के बाद उत्तरकाशी और पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आंचल रावत की यह उपलब्धि राज्य की अन्य युवतियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *