DSAT Scholarship Ad
rajaja taigara rajarava ma hatha safara cfcd4167aa8dbc73436313ea4cfcef43rajaja taigara rajarava ma hatha safara cfcd4167aa8dbc73436313ea4cfcef43

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पार्क क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध घुसपैठ और शिकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पूरे पार्क क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत सभी चेक पोस्ट और बैरियरों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पार्क प्रशासन की ओर से बैराज, चीला और गंगा भोगपुर स्थित बैरियरों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जाएगी। वनकर्मियों को संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पार्क के भीतर स्थित नाले-खालों और संवेदनशील स्थानों पर भी गश्त बढ़ा दी गई है। शिकार और अवैध घुसपैठ की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरे लगाने की तैयारी है।

बैराज-चीला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के समय को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। सर्दियों में यह मार्ग शाम 6 बजे और गर्मियों में रात 8 बजे बंद कर दिया जाता है। दीपावली के दौरान निर्धारित समय का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्क प्रशासन ने वनकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क गोहरी के क्षेत्राधिकारी राजेश चंद जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए पार्क क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। प्रशासन दिन-रात अलर्ट मोड पर है और संदिग्ध वाहनों के साथ ही गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
मोतीचूर रेंज में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में भी वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेंज अधिकारी गौरव नेगी के निर्देश पर वनकर्मियों की टीम ने बुधवार को मोतीचूर-देहरादून और ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के आसपास जंगल क्षेत्र में सघन गश्त की।

इस दौरान रेलवे ट्रैक से सटे जंगलों में अवैध घुसपैठ और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी टीम गठित की गई है। रेंज अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि दीपावली के दौरान जंगल में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसके साथ ही अवैध घुसपैठ और वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए वनकर्मियों की टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें पार्क क्षेत्र और गांवों से सटे इलाकों में लगातार गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों से जंगल क्षेत्र में फेंकी जाने वाली गंदगी को हटाने के लिए सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पार्क प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि जंगल या पार्क क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। गश्त अभियान में वन दरोगा दिनेश डुमरियाल, वन आरक्षी मनोज किशोर, देवांशु शर्मा, धर्मपाल और विनोद नौटियाल सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

rajaja taigara rajarava ma hatha safara cfcd4167aa8dbc73436313ea4cfcef43


By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *