देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद Kumari Selja एक बार फिर राज्य के दौरे पर आ रही हैं। वे 17 और 18 जून को देहरादून में रहकर पार्टी संगठन की समीक्षा और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी।

Congress general secretary Kumari Selja addresses a press conference

कांग्रेस नेता अमरेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कुमारी सैलजा अपने दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत बैठकें करेंगी। इन बैठकों में संगठनात्मक समन्वय, जमीनी स्तर पर मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश प्रभारी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर देंगी। वे पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों और विभागों के कार्यों की समीक्षा भी करेंगी तथा अब तक किए गए संगठनात्मक प्रयासों को और प्रभावी बनाने पर फोकस रहेगा।

इस दौरान वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से बैठक कर चुनावी रणनीति और राजनीतिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि लगातार हो रहे इन दौरों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी।

प्रदेश कांग्रेस इकाई उनके दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गई है और सभी स्तरों पर बैठकों का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *