रुद्रपुर। शहर में चोला मण्डलम फाइनेंस कंपनी के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि महज दो किस्तें बकाया होने पर उनकी गाड़ी को जबरन कब्जे में ले लिया गया।

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा बिना उचित नोटिस और निर्धारित प्रक्रिया के वाहन जब्त किया जाना गलत है। उन्होंने इसे मनमानी कार्रवाई बताते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक दबाव भी झेलना पड़ रहा है।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि उनकी गाड़ी तुरंत वापस कराई जाए और मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
वहीं, इस पूरे मामले में संबंधित फाइनेंस कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
