पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर स्थित मस्जिद कॉलोनी एवं बाल्मीकि कॉलोनी का दौरा कर स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी स्थिति में उनके आवासों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

पूर्व विधायक ने बताया कि हाल ही में खटीमा प्रवास के दौरान उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई है और समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद है।

राजेश शुक्ला ने कहा कि आमजन के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं साझा कीं और पूर्व विधायक के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए शीघ्र समाधान की उम्मीद व्यक्त की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *