DSAT Scholarship Ad

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शक्तिफार्म में ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की, जबकि संचालन ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित सरकार ने किया। उत्तम आचार्य ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनने और रोजगार व शिक्षा जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यकारिणी में शिवा हालदार को महासचिव, देवरत मंडल और शुभम राय को उपाध्यक्ष, कार्तिक को सचिव तथा विष्णु राय को उपसचिव बनाया गया। वहीं, पंकज दास, आशीष मंडल, सूरज हीरा, तुषार सरकार, विवेक मंडल, वृजेन विश्वास और विष्णु तरफदार को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की और संचालन ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित सरकार ने किया। इस दौरान उत्तम आचार्य ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता की समस्याएं सुनने तथा रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

कार्यकारिणी विस्तार के तहत शिवा हालदार को महासचिव, देवरत मंडल और शुभम राय को उपाध्यक्ष, कार्तिक को सचिव तथा विष्णु राय को उपसचिव बनाया गया। वहीं, पंकज दास, आशीष मंडल, सूरज हीरा, तुषार सरकार, विवेक मंडल, वृजेन विश्वास और विष्णु तरफदार को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *