रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने अपने आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।

May be an image of one or more people and text

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और स्थानीय मुद्दे महापौर के समक्ष रखे। विकास शर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

No photo description available.

उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने कहा कि आमजन से सीधा संवाद ही प्रभावी प्रशासन की कुंजी है, और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है।

May be an image of one or more people, people smiling and temple

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *