विधायक Tilak Raj Behar ने रुद्रपुर स्थित Jaycees Public School में आयोजित ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025’ के सम्मान समारोह में भाग लेते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की नींव होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और संकल्प ही आने वाले भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षिक आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने विधायक का स्वागत कर सम्मानित किया। तिलक राज बेहड़ ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला स्नेह और अपनापन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यह उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है।
