बाजपुर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत बाजपुर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati के कुशल निर्देशन में की गई सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 03 किलोग्राम 970 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान एलिस और सोऐब के रूप में हुई है, जो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे।
चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रोका और तलाशी लेने पर यह बड़ी बरामदगी सामने आई। इसके बाद उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
