देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 जुलाई के लिए राज्य के 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों और चारधाम यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Heavy rains lash Mumbai amid India's 'earliest' monsoon in years | Weather News | Al Jazeera

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।

राजधानी देहरादून में सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में शहर में 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। चकराता क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ है, हालांकि विकासनगर-चकराता मार्ग पर मलबा आने की आशंका बनी हुई है। हरिद्वार में भी लगातार बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखी गई, जबकि ऊधम सिंह नगर के पंतनगर क्षेत्र में तेज हवाएं दर्ज की गईं।

लगातार बारिश और घने कोहरे के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर दृश्यता प्रभावित हो रही है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं तथा यात्रियों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान पंतनगर में 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मुक्तेश्वर में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार हो रही बारिश के चलते आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की संभावना है।

Himachal Pradesh Monsoon Havoc: Six Dead, 35 Roads Blocked as Heavy Rainfall Batters Hill State

 

प्रशासन की सलाह:

  • नदी, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
  • खराब मौसम के दौरान अनावश्यक पर्वतीय यात्रा से बचें।
  • चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
  • बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें।
  • मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *