रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 21 के रम्पुरा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए “सलीम डिपो से अनिल कोली के घर तक” बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गिरीश पाल, स्थानीय नागरिकों एवं मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

May be an image of one or more people and text

शिलान्यास के दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम रुद्रपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी तथा लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

May be an image of one or more people, wedding and temple

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर ने नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, स्वच्छता अभियानों और जनहितकारी परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को आधुनिक, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाने के उद्देश्य से निगम लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है।

May be an image of one or more people and text

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में शुरू हुए विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए महापौर विकास शर्मा एवं नगर निगम टीम का आभार व्यक्त किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *