रुद्रपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित रुद्रपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने सहभागिता की।

बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं, विभागीय समन्वय, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर में प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
