सितारगंज। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट, सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर प्रशासन द्वारा गंभीरता दिखाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), उधम सिंह नगर एवं उपजिलाधिकारी, सितारगंज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

May be an image of ‎dais and ‎text that says "‎ศ3 එර ತ್ಗ್ಯ เสอป ਦে राजस्व فه विभाग प् ต हसीत नतारज तार‎"‎‎

 

कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन भाई सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार बल, प्रधान संघ अध्यक्ष रेशम सिंह तथा समस्त सम्मानित सभासदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

May be an image of one or more people, crowd and dais

 

तहसील दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को समय पर राहत मिल सके।

May be an image of one or more people, dais and text

अधिकारियों ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

May be an image of one or more people, people studying, dais and text

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने तहसील दिवस को जनता और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। यह पहल सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *