किच्छा। शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी द्वारा किच्छा में पहली बार आयोजित किए जा रहे इवनिंग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ इंदिरा गांधी खेल मैदान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

संजीव कुमार सिंह ने इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी एवं आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि किच्छा में पहली बार आयोजित किया जा रहा यह इवनिंग क्रिकेट टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य करेगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराएगा।
टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
