रुद्रपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके गोस्वामी ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ के साथ भोजन कर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने रसोई कर्मचारियों को विद्यार्थियों को प्रतिदिन ताजा, पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

The CMO dined with the students and inspected the quality of the food.

सीएमओ ने सबसे पहले विद्यालय के मुख्य रसोईघर का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, रसोई की साफ-सफाई, बर्तनों की स्वच्छता और खाद्य सामग्री के रखरखाव की स्थिति देखी। इस दौरान दाल, चावल और मसालों सहित तैयार भोजन के नमूने भी लिए गए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने विद्यार्थियों से भोजन की गुणवत्ता और स्वाद के साथ-साथ मेन्यू, हॉस्टल की साफ-सफाई और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी दैनिक स्वास्थ्य एवं खानपान संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।

सीएमओ ने विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों का नियमित रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार विद्यार्थी समेत विद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *