लक्सर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित होने वाली हरिद्वार-जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन कार्यक्रम में रेलवे ने बदलाव किया है। अब यह ट्रेन 8 अक्तूबर के बजाय 22 अक्तूबर से चलेगी। इसके साथ ही ट्रेन के निर्धारित फेरों में भी कटौती की गई है।

Special Train Updates Jabalpur Haridwar Puja Festival Special Train Schedule Changed Uttarakhand read All

दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 01703/01704 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 22 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरों के साथ किया जाएगा।

जबलपुर से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 3:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन कटनी, दमोह, सागर, बीना-मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी और रुड़की होते हुए अगले दिन दोपहर 2:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 23 अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार शाम 3:10 बजे हरिद्वार से रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन शाम 4:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

त्योहारी सीजन में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को हरिद्वार और जबलपुर के बीच अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

वाराणसी के लिए भी दो स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा और वाराणसी तथा जम्मूतवी और वाराणसी के बीच भी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार, गाड़ी संख्या 04603/04604 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा का संचालन 4 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक दोनों दिशाओं में नौ-नौ फेरों के साथ होगा।

वहीं, गाड़ी संख्या 04609/04610 जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी का संचालन 1 अक्तूबर से 27 नवंबर तक दोनों दिशाओं में नौ-नौ फेरों के साथ किया जाएगा।

दोनों स्पेशल ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *