भारतीय जनता पार्टी के रुद्रपुर जिला कार्यालय में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी जाहिर की और मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमल कुमार जिंदल ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और मजबूत एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति बढ़ता जनसमर्थन पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास को दर्शाता है।

जिला कार्यालय में पूरे समय उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
