रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी, ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष Kamal Kumar Jindal ने जिला कार्यालय में पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा Meena Sharma के पार्टी में शामिल होने के बाद उनके आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस मौके पर कमल कुमार जिंदल ने कहा कि मीना शर्मा का संगठन में शामिल होना भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सकेगा।

जिंदल ने कहा कि भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और अनुभवी नेतृत्व के जुड़ने से पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मीना शर्मा का स्वागत करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
