रुद्रपुर और आसपास की खूबसूरत लोकेशनों पर साज पिक्चर्स के बैनर तले तैयार किए जा रहे रोमांटिक लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। बॉलीवुड स्टाइल में बनाए गए इस सांग का निर्देशन नाहिद खान ने किया है। गाने को जल्द ही यूट्यूब, विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के निर्माता प्रवीण अरोरा और आतिश अरोरा हैं। वहीं, गीत में आतिश अरोरा, जज अरोरा, रमज़ा खान और गगनदीप ने अभिनय किया है। क्रिएटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी हिमांशु तिवारी ने संभाली है। गीत के बोल सचिन कुमार ने लिखे हैं और इसे अपनी आवाज़ गायक गिलराज गिल ने दी है। संगीत अमित का है, जबकि सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग सोहेल आलम ने की है।

निर्देशक नाहिद खान ने बताया कि साज पिक्चर्स का उद्देश्य उत्तराखंड की नई और उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि स्थानीय कलाकार अपनी कला दिखा सकें। उन्होंने बताया कि ‘महकी फ़िज़ा’ सीरियल स्टाइल में शूट किया गया है और इसके अगले पार्ट की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी।

युवा निर्माता आतिश अरोरा ने कहा कि आने वाले समय में साज पिक्चर्स ऑडिशन आयोजित करेगा, जिनमें चयनित प्रतिभाओं को आगामी प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा।

गाने की शूटिंग आर्क होटल, सामिआ लेक सिटी और सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड जैसी लोकेशनों पर की गई। इस प्रोजेक्ट में रोहताश बत्रा और प्रदीप बंसल का भी विशेष योगदान रहा।

टीम का दावा है कि ‘महकी फ़िज़ा’ दर्शकों को रोमांस और संगीत की खूबसूरत दुनिया से जोड़ने में सफल रहेगा और रिलीज़ के बाद यह गीत लोगों की जुबां पर छा जाएगा।
