रुद्रपुर। नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने अपने निजी आवास पर आम जनता की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं।

May be an image of one or more people and text

महापौर विकास शर्मा ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी नागरिक की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

May be an image of one or more people

उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। इसी क्रम में वे लगातार जनसंपर्क और जनसुनवाई के माध्यम से लोगों से जुड़े हुए हैं।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *