DSAT Scholarship Ad

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर रुद्रपुर में भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। वहीं, इस मौके पर सीएम धामी के दीदार के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी रुद्रपुर के गल्ला मंडी पहुंचे। जहां सीएम का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित भव्य रोड शो में शामिल हुए। वहीं, मुख्य बाजार में रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सीएम धामी का हार्दिक स्वागत किया।

बता दें कि इस मौके पर सीएम धामी के साथ मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *