रुद्रपुर: ईद के मौके पर मामा के घर आई एक नाबालिग के अचानक लापता होने से रुद्रपुर में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने एक युवक पर लड़की को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी भी घटना के बाद से गायब बताया जा रहा है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी 27 मई को ईद मनाने के लिए अपने मामा के घर आई थी। 29 मई की शाम करीब 5:30 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई और फिर वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम फौजी मटकोटा निवासी अतुल नामक युवक किशोरी को अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से उक्त युवक भी अपने घर से लापता है।

मामले की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी की बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *