किच्छा: नालंदा स्कूल में संचालित ऋषि मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए हैं। इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।

रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

सम्मान समारोह में राजेश शुक्ला ने कहा कि वोविनाम मार्शल आर्ट युवाओं में आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करती है। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज और देश के लिए गर्व की बात हैं।

उन्होंने ऋषि मार्शल आर्ट एकेडमी की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित कर रही है और उन्हें बेहतर मंच प्रदान कर रही है। साथ ही उन्होंने समाज से भी खिलाड़ियों के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की।

एकेडमी के कोच रुनू शर्मा ने बताया कि 2024 में शुरू हुई इस एकेडमी ने कम समय में ही उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस दौरान वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों समेत कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मनीष तिवारी, योगेंद्र यादव, मनोज यादव, बहादुर सिंह, मनीष पांडेय, अजय यादव, संतोष कुमार, प्रियंका और बेला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *