सुल्तानपुर पट्टी। वरिष्ठ भाजपा नेता Rajesh Kumar ने उन्नति कुंज में सुल्तानपुर पट्टी मंडल के भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठन द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को मजबूती प्रदान करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं संगठन भावना के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने का कार्य करता है तथा पार्टी की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसेवा और संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे|
