रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से वार्ड नंबर 25, संजय नगर खेड़ा में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। महापौर विकास शर्मा ने जानकारी दी कि क्षेत्रवासियों की लगभग 15 साल पुरानी मांग को प्राथमिकता देते हुए दो सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया है, जिनकी कुल लागत करीब 32 लाख रुपये (25 लाख और 7 लाख) निर्धारित की गई है।

शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता, क्षेत्र की मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इनका लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि संजय नगर खेड़ा सहित पूरे रुद्रपुर में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *