रुद्रपुर: शहर में जलभराव की पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में तीनपानी डैम पुनर्निर्माण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में महापौर विकास शर्मा ने वार्ड संख्या-1 फुलसुंगा स्थित डैम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा की समीक्षा की।

May be an image of one or more people and text

निरीक्षण के दौरान मेयर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले जल निकासी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

May be an image of blueprint, floor plan, map and text

गौरतलब है कि डैम की जर्जर स्थिति के कारण फुलसुंगा और आसपास के इलाकों में वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद ₹1.84 करोड़ की लागत से डैम के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी गई।

No photo description available.

मेयर विकास शर्मा ने कहा कि यह परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हजारों नागरिकों को राहत देने का प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और तय समयसीमा में काम पूरा किया जाएगा।

No photo description available.

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि डैम के पुनर्निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *