रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा के निज आवास पर आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। महापौर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र और प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया।

May be an image of one or more people, wedding and text

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

May be an image of one or more people

इस अवसर पर बंगाली समाज के साथ पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक विजय की खुशी भी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक झाल मुड़ी का वितरण किया गया और उत्साहपूर्ण वातावरण में जश्न मनाया गया।

May be an image of one or more people, dais and text

महापौर ने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता और विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जिसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *