उधम सिंह नगर में डिजिटल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड क्रिएटर कनेक्ट 2026’ का भव्य आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के कार्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया।

May be an image of one or more people, beard, people smiling and text

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध यूट्यूबर अंकुर अग्रवाल उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और इसके बाद डिजिटल युग में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए गए।

May be an image of one or more people, people smiling, dais and text

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘डिजिटल इंडिया’ पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को नई दिशा देने में सहायक हैं।

May be an image of one or more people, people smiling and text

संजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड का युवा तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना रहा है और अब वह कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

May be an image of one or more people, people smiling, dais and text that says "Uttarakhand Uttarakhand.reatorConnect ZreatorConnect 2026"

इस दौरान जिले के कई सफल डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

मुख्य अतिथि अंकुर अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतरता, मेहनत और अपने कंटेंट पर फोकस ही सफलता का मूल मंत्र है।

May be an image of one or more people, people smiling and text

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने इस पहल को उत्तराखंड के डिजिटल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को बड़े मंच पर पहुंचने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं।

May be an image of smiling, dais and text that says "Cre 野 rashand hand eci 2026"

कार्यक्रम के अंत में आयोजक संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, क्रिएटर्स और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, सोशल मीडिया क्रिएटर्स और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

May be an image of smiling, dais and text

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *