DSAT Scholarship Ad

मुजफ्फरनगर: महावीर चौक स्थित स्वरूप प्लाजा मार्केट में पुलिस और प्रशासन ने दो कैफे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 40 से 50 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से अधिकांश स्कूल-कॉलेज के छात्र हैं। कैफे से बीयर की बोतल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से संचालित इन कैफे पर अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। प्रशासन की टीम को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद कैफे के संचालक, युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कई सालों से चल रहा था कैफे

मिली जानकारी के मुताबिक, यह कैफे पिछले कई साल से संचालित हो रहे थे। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। फिलहाल इन दोनों कैफे का खाद्य सुरक्षा विभाग में कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इस मामले में दोनों कैफे को सील करने की बात भी कही जा रही है।

छापेमारी पर इलाके में सनसनी

पुलिस को सूचना मिली थी कि महावीर चौक स्थित एक मार्केट में पैसे की आड़ में गलत कामों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीओ सिटी व्योम बिंदल और नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार के साथ भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। छापेमारी की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *