पंतनगर/उधम सिंह नगर: किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर स्थित फूल बाग सेंटर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को विस्तार से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे विधायक के समक्ष रखे।

May be an image of one or more people

विधायक बेहड़ ने प्राप्त शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लगातार कार्य किया जा रहा है।

May be an image of one or more people, crowd and text

उन्होंने यह भी कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *