DSAT Scholarship Ad

एफएनएन, हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में छह अप्रैल को दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था. मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. एक आरोपी मंगलवार को मुखानी थाना पहुंचा. आरोपी ने अपना जुर्म कुबूलते हुए पुलिस के सामने समर्पण कर दिया. विवेचक से आरोपी ने गिरफ्तार करने और जेल भेजने के लिए कहा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गैंगरेप के मामले में पुलिस अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर चुकी है.

नाबालिग से रेप के आरोपी ने थाने में किया सरेंडर: मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि दसवीं की छात्रा के साथ 6 अप्रैल को बैंक्वेट हॉल हल्द्वानी में निवासी राहुल नामक पिथौरागढ़ निवासी युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. डर की वजह से छात्रा ने यह बात घर वालों को नहीं बताई. पिता को 16 अप्रैल को शक हुआ तो पूछने पर उसने पूरी बात बताई. इसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचे.

फरार चल रहा था तीसरा आरोपी: इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. तत्काल ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया गया था. पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी छात्रा के दोस्त राहुल को 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था. राहुल के दो दोस्त सचिन और दिव्यांश फरार चल रहे थे. रविवार को दिव्यांश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी. वहीं तीसरा आरोपी सचिन फरार चल रहा था. पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी.

गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार: मंगलवार 22 अप्रैल को सचिन मुखानी थाने पहुंचा. जब तक पुलिस वाले कुछ समझ पाते उसने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया. इस तरह नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अब तीनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. तीनों ही आरोपी बालिग हैं.

रेप के तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया: मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि- तीनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जल्द इस मामले में न्यायालय में चार्टजशीट दाखिल कर आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी.
-विजय मेहता, थाना प्रभारी, मुखानी-

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *