DSAT Scholarship Ad

रायवाला: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। सत्यनारायण मंदिर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।

रातभर अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज ना मिलने से मौत - women died due to  lack of treatment at hospital in madhya pradesh - AajTak

रायवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ऋषिकेश से रायवाला की ओर आ रही बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।

महिला के पास नहीं मिला पहचान संबंधी दस्तावेज

पुलिस के मुताबिक मृतका के पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। इसके चलते फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

महिला ने क्रीम रंग की मैक्सी और नीले रंग का प्लाजो पहना हुआ था। पुलिस के अनुसार उसके दाहिने हाथ पर टैटू भी बना हुआ है। इन हुलिए और पहचान संबंधी निशानों के आधार पर पुलिस महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पहचान के लिए पुलिस जुटा रही जानकारी

पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य माध्यमों से भी मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला के लापता होने की जानकारी हो और उसका हुलिया मृतका से मिलता हो, तो पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की जा सकती है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *