अल्मोड़ा में फर्जी लोन घोटाले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनमें शिकायतकर्ता खुद भी शामिल पाया गया।

जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर निवासी कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह नेगी ने 19 सितंबर 2025 को कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बग्वाली पोखर निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह कठायत और लोअर माल रोड अल्मोड़ा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने उसकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स का नाम इस्तेमाल कर बैंक से 5 लाख रुपये का फर्जी लोन लिया। आरोप था कि बैंक में फर्जी प्रमाणपत्र, कोटेशन और दस्तावेज जमा किए गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, और एसआई आनंद बल्लभ ने जांच में पाया कि शिकायतकर्ता दिनेश नेगी भी इस पूरे षड्यंत्र में शामिल था। इसके बाद 19 मई 2026 को पुलिस टीम ने दिनेश नेगी, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी और सुनील सिंह कठायत को गिरफ्तार किया।

एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *