DSAT Scholarship Ad

एफएनएन, चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक निजी विद्यालय के शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा मामले की शिकायत की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक इेवेंद्र चन्द्रवाल को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की तथा गलत तरीके से छुआ व गंदी—गंदी बातें की। आरोपी शिक्षक इेवेंद्र चन्द्रवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *