उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम के रुद्रपुर स्थित आवास पर कल्कि धाम संभल के प्रमुख पूज्य आचार्य प्रमोद कृष्णम का आगमन हुआ। इस दौरान दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट हुई और आचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

भेंट के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने प्रेरक विचार साझा करते हुए आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके विचारों ने उपस्थित लोगों को नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि धामी सरकार प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को नई दिशा दे रही है।
