देहरादून: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया। महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला के पति ने कंट्रोल रूम में फोन कर पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।

मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई है। उसके भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति धीरज पंवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पति ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया फोन
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम में धीरज पंवार का फोन आया। उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है।
सूचना मिलने के बाद क्लेमेनटाउन पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने कॉल से मिली लोकेशन के आधार पर आसपास के इलाके में तलाश शुरू की।
प्लॉट के कमरे में मिला काजल का शव
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिलीं।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया महिला की मौत गोली लगने से हुई है। घटना की सूचना के बाद फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर हत्या की परिस्थितियों की जां
