नैनीताल/उत्तराखंड:
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने इस पावन अवसर पर कहा कि कैंची धाम आस्था, भक्ति, सेवा और मानव कल्याण का महत्वपूर्ण केंद्र है, जो विश्वभर के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित करता है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बाबा नीम करोली महाराज के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है तथा उनके संदेश प्रेम और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कामना की कि बाबा नीम करोली महाराज की असीम कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और समाज में शांति एवं सद्भाव का वातावरण स्थापित हो।
“जय बाबा नीम करोली महाराज” के जयकारों के साथ उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व की बधाई दी।
