पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड):
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के विकास को गति देने वाली ₹110 करोड़ की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

May be an image of one or more people, the Panama Canal and crowd

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं पौड़ी जनपद के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कार्यक्रम में मिले आत्मीय स्वागत के लिए क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

रोजगार और रिवर्स पलायन पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिला है और युवा अपने गांवों में रहकर विकास की नई दिशा तय कर रहे हैं।

May be an image of temple and dais

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर बल

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश की डेमोग्राफी और देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान के स्वरूप से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

May be an image of one or more people, dais and text

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, महंत दीप रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *