किच्छा, उत्तराखंड: केंद्रीय नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 4 और 5 जून को उत्तराखंड के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं और समर्थकों से अपील की है कि वे दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उन्हें ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
विधायक ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और उत्तराखंड की जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर देगा।
उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि कार्यकर्ता इस दौरे को एक नई दिशा और प्रेरणा के रूप में लें, जिससे कांग्रेस पार्टी और जनता के बीच संबंध और मजबूत हों।
