पंतनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान Sanjeev Kumar Singh ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय देश के अग्रणी कृषि एवं तकनीकी संस्थानों में शुमार है और उन्हें विश्वास है कि डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में विश्वविद्यालय विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह संस्थान लंबे समय से कृषि एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है और भविष्य में भी अपनी उत्कृष्ट परंपरा को बनाए रखेगा।
