रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर में उत्तराखंड सरकार के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री Pradeep Batra के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेयर Vikas Sharma के नेतृत्व में पार्षदों, गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

May be an image of dais and text that says "महापौर निगसुर सुर निगम जय"

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही शहर के समग्र विकास को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

May be an image of dais, temple and text that says "महापौर नगर निगम रुद्रपुर 彩 해 2마 無"

कार्यक्रम में मेयर Vikas Sharma ने वार्ड संख्या 32 में रेनबो स्कूल से आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल तक की खराब सड़क और जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं जल निकासी के लिए नाला निर्माण हेतु 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रभारी मंत्री Pradeep Batra को सौंपते हुए शीघ्र स्वीकृति की मांग की।

May be an image of temple, dais and text

मेयर ने कहा कि इस योजना के लागू होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से हो रही जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी। प्रभारी मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

May be an image of dais, temple, wedding and text that says "महापौर न नेगम नेगमरखुर ुर"

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *